प्रतियोगिता का विवरण:

1. प्रतियोगिता का नामइंटरनेशनल गीता ओलिंपियाड 2024

2. पात्रता: कक्षा 7 वीं से 12वीं तक के सभी छात्र इस प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।

यह प्रतियोगिता हिंदी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में आयोजित की जाएगी।

3. पाठ्यक्रम:

7 वीं कक्षा: प्रह्लाद व् धुर्व महाराज
8 वीं कक्षा: श्रील प्रभुपाद
9 वीं कक्षा: चैतन्य महाप्रभु
10 वीं कक्षा: वृन्दावन
11वीं कक्षा: मथुरा
12वीं कक्षा: द्वारका

विद्यार्थियों को LEVEL 1 और LEVEL 2 के लिए अलगअलग पाठ्यक्रम पढ़ने होंगे।

डिजिटल सामग्री यहां से डाउनलोड करें। 

हिंदी LEVEL 1 PDF file

English Level 1 PDF file

4. प्रतियोगिता की प्रक्रिया:

LEVEL 1:

परीक्षा का तरीका: ऑनलाइन।
तारीखें:
7 वीं कक्षा: 16 जनवरी
8 वीं कक्षा: 17 जनवरी
9 वीं कक्षा: 18 जनवरी
10 वीं कक्षा: 20 जनवरी
11वीं कक्षा: 21 जनवरी
12वीं कक्षा: 22 जनवरी
23 जनवरी को सुभाष चंद्र बोस जयंती (देश प्रेम दिवस) पर ऑनलाइन परिणाम घोषित किये जायेंगे ।

स्थान: परीक्षा छात्रों के अपने स्कूलों में आयोजित होगी।

विशेष बिंदु:
जिन छात्रों के पास एंड्राइड मोबाइल फोन और इंटरनेट की सुविधा है, वे इसे परीक्षा के दिन स्कूल में साथ लेकर आएं।
परीक्षा स्कूल में शिक्षकों की उपस्थिति और निगरानी में आयोजित की जाएगी।
छात्रों को अपने मोबाइल फोन पर परीक्षा देने की अनुमति दी जाएगी।

LEVEL 2:

पाठ्यक्रम: श्रील प्रभुपाद द्वारा लिखित गीता सार पुस्तिका (हिंदी और अंग्रेजी दोनों में उपलब्ध)

परीक्षा का तरीका: ऑनलाइन।

तारीख: 1 फ़रवरी 2024

स्थान: चयनित छात्रों के लिए जयपुर।

3 फ़रवरी को ऑनलाइन परिणाम घोषित किये जायेंगे ।

9 फ़रवरी को पुरस्कार वितरण समारोह जयपुर में आयोजित किया जायेगा |

5. जानकारी एवं सहभागिता के लिए व्हाट्सएप चैनल:

प्रतियोगिता से संबंधित सभी जानकारी साझा करने और छात्रों को जोड़ने के लिए एक व्हाट्सएप चैनल बनाया जाएगा।

इस चैनल के माध्यम से गीता प्रतियोगिता, गीता जयंती, और श्रीमद्भगवद गीता की शिक्षाओं से जुड़ी जानकारी नियमित रूप से साझा की जाएगी।

यह चैनल छात्रों, शिक्षकों, और अभिभावकों को प्रतियोगिता के हर पहलू की जानकारी प्रदान करेगा।

लिंक: व्हाट्सएप चैनल से जुड़ें (लिंक बाद में जोड़ा जाएगा)

6. पुरस्कार एवं सम्मान:

राज्य स्तरीय पुरस्कार (LEVEL 2 के बाद):

प्रथम स्थान: ₹11,000

द्वितीय स्थान: ₹5,100

तृतीय स्थान: ₹2,100

सांत्वना पुरस्कार: ₹1,100 (7 छात्रों को)

विशेष सम्मान:

जिला टॉपर्स को पुरस्कार और प्रमाण पत्र।

राज्य के शीर्ष 3 छात्रों को माननीय शिक्षा मंत्री द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

9 फ़रवरी को पुरस्कार वितरण समारोह जयपुर में आयोजित किया जायेगा |

लाभ:

छात्रों के लिए:

1. नैतिकता, अनुशासन, और नेतृत्व कौशल का विकास।

2. राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भागीदारी का प्रमाण पत्र।

3. शैक्षिक और सांस्कृतिक विकास।

Level 1

English

हिंदी

Level 2

English

हिंदी